छठ पर्व को लेकर गुलजार हुआ बागापार कस्बा, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से शाम तक बाजार में रही रौनक, कुछ देर के लिए लगा जाम; प्रशासन ने तत्परता से संभाली यातायात व्यवस्था बागापार (महराजगंज)। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर शनिवार को सदर विकासखंड के बागापार कस्बे में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक बनी रही। छठ पूजा के लिए फल, फूल, सूप, दउरा, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। बाजार में दिनभर चहल-पहल का माहौल रहा। महापर्व को लेकर महिलाओं और पुरुषों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार पूजन सामग्री की खरीदारी कर घर पहुंचीं और रविवार को होने वाले छठ पूजन की तैयारियों में जुट गईं। बाजार में बढ़ती भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासन ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए यातायात व्यवस्था को संभाला और जाम हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। उधर, छठ पर्व को लेकर पूरे बागापार क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। घरों से लेकर छठ घाटों तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चार दिवसीय इस महापर्व को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने के लिए श्रद्धालु उत्साहित हैं।
छठ की खरीदारी के लिए बागापार बाजार में भीड़ जुटी:सुबह से शाम तक रही रौनक, कुछ देर लगा जाम; प्रशासन ने संभाला यातायात
और पढ़ें
›
समाजसेवी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा:गन्ना मूल्य पर विचार करने और किसानों के हित में फैसला लेने की मांग
›
बाल दिवस पर 240 बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स मिले:श्रावस्ती में बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा, खेलकूद- मनोरंजक गतिविधियों में भी लिया हिस्सा
›
बाल मेले में बच्चों ने दुकानें लगाईं:खुटहा बाजार के स्कूल में सपा नेता अजय कुमार गुप्ता ने चखे बच्चों के बनाए व्यंजन
