डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 महीने के बच्चे की केमिकल्स से भरी बाल्टी में गिरने की वजह से मौत हो गई।
बेंगलुरु में यह हादसा 2 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे श्रीरामपुरा के एल एन पुरम में हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
21 महीने का बच्चा सुब्रमणि अपने घर के पास अपनी आठ साल की बहन के साथ खेल रहा था, तभी वह पास की ‘शिवम कॉपर मेकर फैक्ट्री’ में गर्म रसायनों की एक बाल्टी में गिर गया।
सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में वो मंजर भी दिखा, जिसमें बच्चा बाल्टी में गिरता हुआ नजर आया। गर्म रसायन से भरी बाल्टी में गिरने से बच्चे के शरीर पर फफोले पड़ गए। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई।
और पढ़ें
