बभनान चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं और उचित मूल्य की मांग को लेकर समाजसेवी सुशील पांडेय ने शनिवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम था और इसे उपजिलाधिकारी हर्रैया को दिया गया। ज्ञापन में गन्ने का मूल्य ₹500 से बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। सुशील पांडेय ने कहा कि खाद, बीज, दवा, सिंचाई, मजदूरी और डीजल की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को उनकी मेहनत के मुताबिक लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बभनान चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। किसानों की लागत का आकलन कर ऐसा मूल्य तय किया जाना चाहिए, जिससे लागत निकालने के बाद उन्हें उचित लाभ मिले। सुशील पांडेय ने कहा कि ज्ञापन के जरिए किसानों की आवाज शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सरकार से किसान प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर गन्ना मूल्य पर विचार करने और किसानों के हित में फैसला लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं है। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य और मेहनत का सम्मान चाहते हैं।
समाजसेवी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा:गन्ना मूल्य पर विचार करने और किसानों के हित में फैसला लेने की मांग
और पढ़ें
›
छठ की खरीदारी के लिए बागापार बाजार में भीड़ जुटी:सुबह से शाम तक रही रौनक, कुछ देर लगा जाम; प्रशासन ने संभाला यातायात
›
बाल दिवस पर 240 बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स मिले:श्रावस्ती में बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा, खेलकूद- मनोरंजक गतिविधियों में भी लिया हिस्सा
›
बाल मेले में बच्चों ने दुकानें लगाईं:खुटहा बाजार के स्कूल में सपा नेता अजय कुमार गुप्ता ने चखे बच्चों के बनाए व्यंजन
