BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
Home उत्तर प्रदेश नाली साफ कर सड़क पर छोड़ दिया कचरा:संभापुरवा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन...

नाली साफ कर सड़क पर छोड़ दिया कचरा:संभापुरवा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

0
2


सिरसिया विकासखंड के संभापुरवा गांव में नाली की सफाई के बाद निकाला गया कचरा सड़क पर छोड़ दिए जाने से ग्रामीण नाराज हैं। शनिवार शाम ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई कराने और सड़क पर पड़े कचरे को तत्काल हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नाली की सफाई करने पहुंचा था। नाली से निकाला गया पूरा कचरा मुख्य मार्ग पर ही छोड़ दिया गया। इसके बाद इसे हटाया नहीं गया। सड़क पर कचरा जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, कचरे से बदबू फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बारिश में कचरा फिर नाली में पहुंचने का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। कभी सफाई कर्मचारी आता भी है तो नाली से निकला कचरा सड़क पर छोड़ दिया जाता है। बारिश होने पर यही कचरा बहकर दोबारा नाली में पहुंच जाता है, जिससे नालियां फिर जाम हो जाती हैं। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होती है। गंदे पानी से बीमारी का खतरा घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों में लंबे समय तक जमा रहने से काला पड़ जाता है। इससे आसपास बदबू फैलती है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण उन्हें परेशानी के साथ बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। समस्या को लेकर बाबा दीन गुप्ता, चुनमुन, इसराईल, पप्पू और अली जमा समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने, सफाई के बाद निकले कचरे को तत्काल हटवाने और पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here