ठूठीबारी के छठ घाटों की सफाई और सजावट पूरी:ग्राम पंचायत ने रोशनी के इंतजाम किए; बाजारों में पूजा सामग्री खरीदने उमड़ी भीड़

0
4

ठूठीबारी में छठ महापर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। ग्राम पंचायत के अलग-अलग छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम किए गए हैं। घाटों और पोखरों की सफाई, रोशनी और पूजा के लिए बनाई गई पिंडियों की रंगाई-पुताई पूरी हो गई है। ग्राम पंचायत प्रशासक अजीत कुमार की देखरेख में घाटों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। घाटों को सजाया गया है, ताकि व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें। छठ के चलते ठूठीबारी के बाजारों में भीड़ बढ़ी है। फल, नारियल, सूप, दउरा और पूजा सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here