महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में जमुई कला-इटहिया मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से एक वृद्ध महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी निचलौल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद बोलेरो के चालक और वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। आसपास मौजूद ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए।
सीएचसी में तैनात डॉक्टरों के मुताबिक, महिला अभी होश में नहीं आई हैं। उनके होश में आने के बाद ही पहचान और घर के पते की जानकारी मिल सकेगी।
महिला के परिजनों के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय लोगों से उनकी पहचान और परिवार का पता लगाने में मदद की उम्मीद है।