Monday, November 16, 2026
Home उत्तर प्रदेश शिवशरणप्पा जीएन ने महराजगंज के डीएम का कार्यभार संभाला:शनिवार शाम 6 बजे...

शिवशरणप्पा जीएन ने महराजगंज के डीएम का कार्यभार संभाला:शनिवार शाम 6 बजे पहुंचे; गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला

0
4

शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार शाम 6 बजे महराजगंज के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। शासन के प्रशासनिक फेरबदल के बाद वे जिले के नए डीएम बने हैं।
उन्होंने गौरव सिंह सोगरवाल की जगह ली है। सोगरवाल का तबादला सिद्धार्थनगर कर दिया गया है।
महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटा जिला है। यहां सीमा सुरक्षा, तस्करी रोकना, सोनौली सीमा पर व्यापार बढ़ाना और बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रशासन के सामने चुनौतियां हैं।
नए डीएम के सामने विकास योजनाओं को गति देने, लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने, कानून-व्यवस्था के मामलों में तालमेल बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
जिले के लोगों को उम्मीद है कि जनसुनवाई में उनकी समस्याओं को प्राथमिकता मिलेगी। वे तहसील, ब्लॉक और थानों में भ्रष्टाचार पर रोक और विकास कार्यों में तेजी की भी उम्मीद कर रहे हैं।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here