नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 4 स्थित एक्सीलेंट इंग्लिश स्कूल में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। स्कूल परिसर में खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां हुईं। बच्चों ने इनमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल भावना दिखाई। जायसवाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों के साथ खेलों में हिस्सा लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रिंसिपल रश्मि जायसवाल ने बाल दिवस मनाने की वजह बताई और कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताया। इस मौके पर बैजनाथ गुप्ता, आशीष गौड़ और अर्जुन पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरफुदीन अली, आकाश चौधरी, के.सी. पांडेय, नरसिंह, पूनम, ज्योति, प्रीति यादव, संगीता, प्रीति सिंह, नेहा, जुली, रीमा और सुनैना की भूमिका रही।