श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी मालिक राम यादव खाटू श्याम बाबा और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने सनातन जागरण का संदेश लोगों तक पहुंचाने और योगी आदित्यनाथ को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। यात्रा शुरू करने से पहले इकौना के युवाओं ने मालिक राम यादव को फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी। उन्होंने यात्रा की सफलता और सुरक्षित रहने की कामना की। इस दौरान युवा धार्मिक ध्वज लेकर पहुंचे। मालिक राम यादव इकौना के मोहल्ला आजाद नगर के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।