बस्ती साउघाट के गौरा चौराहे के निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी जी के सुपुत्र अखिलेश चौधरी बस्ती विक्की ने साउघाट क्षेत्र में आयोजित अखंड रामायण में शामिल हुए। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और आशीर्वाद लिया। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गंधार गांव में वीरेंद्र चौधरी के घर आयोजित अखंड रामायण में भी शामिल हुए। अखिलेश चौधरी ने क्षेत्र के लोगों के लिए भगवान श्रीराम से कृपा बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी को भी कोई समस्या हो, वे दिन हो या रात, मदद करेंगे।