
सुजौली थाना क्षेत्र के बिछिया-गिरजापुरी मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इससे बिछिया, आंबा और बरदिया समेत करीब दो दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई लगभग तीन घंटे तक बंद रही। बताया गया कि बारिश के कारण यह पेड़ लाइन पर गिरा था। सड़क किनारे बिजली के तार पड़े होने से वहां से गुजरने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जेई मोबिल ने बिजली कर्मचारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और फॉल्ट ठीक कर बिजली चालू करने का निर्देश दिया।
प्राथमिक विद्यालय कोयलाहवा में शिक्षक दिवस मनाया:डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर...
बहराइच के नानपारा तहसील के प्राथमिक विद्यालय कोयलाहवा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों...
कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 62वीं वाहिनी में भंडारे का आयोजन...
श्रावस्ती |कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिनांक 05 सितम्बर 2026 को 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ...
































