गोंडा ।पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार द्वारा थाना खरगूपुर में थाने के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर थाना कार्यप्रणाली, पुलिसकर्मियों के आचरण, व्यवहार कुशलता एवं आमजन के प्रति संवेदनशीलता की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा निष्पक्ष जांच के उपरांत नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिसकर्मियों का व्यवहार आमजन के प्रति सदैव शालीन, मर्यादित एवं सहयोगात्मक रहे, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बनी रहे।डीआईजी द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर शिकायतों के निस्तारण हेतु बीट दरोगा एवं बीट आरक्षियों को प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी (महिला एवं पुरुष) को अपनी आवंटित बीट क्षेत्र के गाँव में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करें तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अराजक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनसामान्य में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं।
सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ करने तथा आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक, संवेदनशील एवं जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य करने की सलाह दी गई।