उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बृजमनगंज शाखा ने बुधवार शाम ग्राहक स्व. सुनीता देवी के पति हरिश्चंद्र को 2 लाख रुपए का चेक दिया। हरिश्चंद्र गुजरौलिया टोला मदरहना के निवासी हैं। चेक शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने सौंपा। सुनीता देवी की 29 दिसंबर 2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने बचत खाते के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। ग्राहक सेवा केंद्र बृजमनगंज की संचालिका रंजीता श्रीवास्तव ने बीमा कराने में उनकी मदद की थी। बीमा प्रीमियम के तौर पर हर साल उनके खाते से 436 रुपए जमा होते थे। ग्राहक सेवा केंद्र संचालिका रंजीता श्रीवास्तव और मैगनाट कंपनी के जिला समन्वयक राहुल मौर्य के प्रयासों से हरिश्चंद्र को शाखा में चेक दिया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने खाताधारकों से अपने खाते पर सुरक्षा बीमा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आकस्मिक स्थिति में परिवार को आर्थिक मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में फील्ड ऑफिसर शेखर कुमार, राजकुमार, शुभम, श्रेयांश जायसवाल और अमर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
बृजमनगंज बैंक ने बीमित ग्राहक के पति को चेक दिया:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की राशि मिली
और पढ़ें
›
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान जारी रहेगा:महराजगंज में कांग्रेस नेता रफीक खान बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक आंदोलन होगा
›
मृत के परिजनों को भाजपा नेता ने दिया भरोसा:बस्ती के पोखरा बाजार पहुंचे, आर्थिक सहायता के साथ हर संभव मदद का आश्वासन
›
श्रावस्ती में शिक्षक संघ ने नई मंडल कार्यकारिणी बनाई:अधिवेशन में संतोष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, अरुण कुमार यादव महामंत्री चुने गए
