महराजगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता की। इसमें राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रफीक खान तथा राज्य पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक अनूप पांडेय ने अभियान पर बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। रफीक खान ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के सुधारात्मक कदम उठाने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पदयात्रा, मशाल जुलूस और जनसभाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। खान ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में महराजगंज से बड़ी भागीदारी का दावा किया। राज्य पर्यवेक्षक अनूप पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में अभियान चला रहे हैं। जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने अतिथियों का आभार जताया और लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में त्रिभुवन नारायण मिश्रा, झिनकू चौधरी, अवनीश पाल, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, डॉ. अखिल अहमद, अम्बरीष शाही, रामनारायण प्रसाद, मोहम्मद गनी खान और गोविंद मिश्रा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान जारी रहेगा:महराजगंज में कांग्रेस नेता रफीक खान बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक आंदोलन होगा
और पढ़ें
›
ठंडी हवा और बारिश से बच्चों में सर्दी-बुखार बढ़ा:फरेंदा में अस्पतालों में मरीज बढ़े, कोल्ड डायरिया की आशंका से अभिभावक चिंतित
›
रामलीला कार्यक्रम का आयोजन:मंचन का आयोजन, जयकारे लगे
›
भारी गांव की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी-बहा:मिट्टी और कचरे से नाली जाम; ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई की मांग की
