Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश नेपाल के लक्की थापा ने दंगल का फाइनल जीता:बस्ती के नकटीदेई बुजुर्ग...

नेपाल के लक्की थापा ने दंगल का फाइनल जीता:बस्ती के नकटीदेई बुजुर्ग में दो दिन में हुई 21 कुश्तियां, सात मुकाबले बराबरी पर छूटे

0
2

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के नकटीदेई बुजुर्ग में दो दिन से चल रही कुश्ती प्रतियोगिता रविवार शाम करीब 5 बजे खत्म हुई। फाइनल मुकाबले में नेपाल के लक्की थापा ने राजस्थान के जल्लाद पहलवान को हराया। समापन समारोह में विधायक अतुल चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 21 कुश्तियां हुईं, जिनमें सात मुकाबले बराबरी पर छूटे। अयोध्या के बाबा रविशंकर ने तीन कुश्तियां जीतीं। नेपाल के मेला थापा और लक्की थापा के साथ जम्मू के शूरा पहलवान ने दो-दो कुश्तियां जीतीं। नवाब पोस (कोल्हापुर), विक्की (हरियाणा), मानू (पंजाब) और शाहिल (शाहजहांपुर) भी अपनी कुश्तियां जीते। दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और नेपाल के पहलवानों ने हिस्सा लिया। कमेटी अध्यक्ष धनपत सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी और विधायक अतुल चौधरी को सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र भेंट किया। इस दौरान कप्तानगंज कोटेदार संघ के अध्यक्ष करीम, अमित सिंह और कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। दंगल देखने के लिए हजारों दर्शक जुटे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here