Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम:कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के...

श्रावस्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम:कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण, थारू छात्रों को पुरस्कार दिए गए

0
5


श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका आयोजन उत्तर प्रदेश के जनजाति विकास विभाग के निदेशालय के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डीसी मनरेगा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी जीशान मलिक ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके की।
एटीएस सिरसिया के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एस.एन. सिंह ने जिले के थारू जनजाति समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और स्कूल के जनजातीय छात्रों की शैक्षिक प्रगति पर रिपोर्ट पेश की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया।
थारू जनजाति के छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और थारू नृत्य पेश किया। बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
अलग-अलग दिनों में हुई निबंध लेखन, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मिश्र ने किया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, एटीएस भयापुरवा के प्रधानाचार्य, एटीएस सिरसिया के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here