ग्रामीण इलाकों में रविवार को छठ महापर्व मनाया गया। व्रतियों ने घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। खुटहा बाजार के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालु जुटे।
रविवार की अपराह्न करीब 3:30 बजे व्रती महिलाएं परिजनों और सहयोगियों के साथ पूजन सामग्री से सजी डाली लेकर घाटों की ओर रवाना हुईं। घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजाया गया था।
खुटहा बाजार, चेहरी, बैजनाथपुर, बलुआ, सिंहपुर, खजुरिया, ओसानी दरगाह आदि गांवों के सरोवरों, तालाबों और जलाशयों के किनारे व्रती महिलाएं पारंपरिक कपड़े और श्रृंगार में पहुंचीं। उन्होंने घंटों पानी में खड़े रहकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने छठी मैया और भगवान सूर्य से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, तरक्की, खुशहाली और परिजनों की लंबी उम्र की कामना की।
घाटों पर छठी मैया के गीत गूंजे और ढोल-नगाड़े बजे। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मेले जैसा माहौल रहा। खुटहा बाजार क्षेत्र के ग्राम प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी भी श्रद्धालुओं के स्वागत और मदद के लिए घाटों पर मौजूद रहे।
पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए खुटहा चौकी प्रभारी मधुकर सिंह पुलिस बल के साथ घाट पर मौजूद रहे।
छठ व्रतियों ने सूर्य को दिया अर्घ्य:खुटहा बाजार के घाटों पर जुटे श्रद्धालु, पुलिस बल के साथ चौकी प्रभारी रहे मौजूद
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम:कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण, थारू छात्रों को पुरस्कार दिए गए
›
नेपाल के लक्की थापा ने दंगल का फाइनल जीता:बस्ती के नकटीदेई बुजुर्ग में दो दिन में हुई 21 कुश्तियां, सात मुकाबले बराबरी पर छूटे
›
जमुनहा बाजार में छठ पर घाट पर जुटे श्रद्धालु:बुढ़ी राप्ती नदी में महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, पुलिस ने संभाली व्यवस्था































