BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:भारत-नेपाल बॉर्डर पर विशेष...

महराजगंज में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:भारत-नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता, सीएम योगी ने दिए निर्देश

0
1

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा है। महराजगंज में स्वाइन फ्लू के मामले सामने न आएं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन और ‘टामिफ्लू’ जैसी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई है।

इसमें एसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही, जिला अस्पताल में दो बेड का एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here