Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट जयपुर: 26 साल से फरार डकैत मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, पेट्रोल पंप...

जयपुर: 26 साल से फरार डकैत मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, पेट्रोल पंप से लूटे थे एक लाख 64 हजार रुपये

0
4

जागरण संवाददाता, अजमेर। राजस्थान में अजमेर की मांगलियावास थाना पुलिस ने 26 साल से फरार चल रहे डकैत दल्ला उर्फ रमेश उर्फ दल्ला बारिया को मध्य प्रदेश के झाबुआ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। अजमेर पुलिस ने एमपी में स्थानीय पुलिस की तस्दीक के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के अनुसार, दल्ला पर वर्ष 2000 में एनएच-8 स्थित वैष्णो देवी पेट्रोल पंप पर डकैती का मामला दर्ज किया गया था। इस डकैती में दल्ला डकैत सहित अन्य आरोपितों ने पेट्रोल पंप से एक लाख 64 हजार 513 रुपए लूटे थे।

मामले में आरोपित के कई साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मी कभी पोस्टमैन तो कभी श्रमिक बनकर मध्य प्रदेश के गांवों में घूमे और आखिर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपित को पकड़ लिया गया।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat