Monday, November 16, 2026
Home उत्तर प्रदेश सर्वा माई स्थान पर छठ पूजा में जुटे श्रद्धालु:काफी महिलाओं ने की...

सर्वा माई स्थान पर छठ पूजा में जुटे श्रद्धालु:काफी महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, भिनगा नगर पालिका ने घाट पर की व्यवस्थाएं

0
7

श्रावस्ती के भिनगा थाना क्षेत्र स्थित सर्वा माई स्थान पर छठ महापर्व के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जुटे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
भिनगा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला के निर्देश पर घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और साफ-सफाई के इंतजाम किए गए।
सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान निगरानी करते रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा, पुष्कर पाठक, ओम मिश्रा और गुड्डू गुप्ता सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। परिसर में छठी मैया के जयकारे गूंजे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here