शंकरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में एनआरएचएम के तहत तैनात महिला डॉक्टर साजिया और चार स्टाफ नर्स प्रसव कराती हैं। यहां न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर भी चलाया जाता है। प्रसव कक्ष में एनआईसीयू और फोटोथेरेपी मशीनें उपलब्ध हैं। कर्मचारियों ने बताया कि बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें नजदीकी हायर सेंटर भेज दिया जाता है। जांच के दौरान लेबर वार्ड में छह बेड मिले। वहां साफ-सफाई ठीक थी, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता। जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर प्रसव के कुछ घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया जाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है और रात में सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि सीएचसी में सभी व्यवस्थाएं हैं और उनका इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने पर मरीजों को सही इलाज के लिए नजदीकी हायर सेंटर भेजना पड़ता है।
विक्रमजोत सीएचसी में महिला डॉक्टर और नर्सें कराती हैं प्रसव:बाल रोग विशेषज्ञ और स्थायी महिला डॉक्टर नहीं; गंभीर मामलों में मरीजों को हायर सेंटर भेजा जाता है
और पढ़ें
›
लेहड़ा स्टेशन पर छठ के लिए श्रद्धालु जुटे:व्रती महिलाओं और पुरुषों ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
›
किसान-मेले में 15 बेटियों को 75 हजार रुपये की मदद:भैंसा चौबे में साइकिलें बांटीं, किसान मुन्ना विश्वकर्मा को कर्ज से मुक्त कराया
›
सर्वा माई स्थान पर छठ पूजा में जुटे श्रद्धालु:काफी महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, भिनगा नगर पालिका ने घाट पर की व्यवस्थाएं












