Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर थाने में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी:शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए...

मल्हीपुर थाने में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी:शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए पूरी तरह तैयार

0
2


मल्हीपुर थाना परिसर में इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी थाने में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है। इसके लिए थाना परिसर में सजावट सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। जन्माष्टमी को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ-साथ इलाके के लोगों में भी काफी उत्साह है। पुलिस प्रशासन इस पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए पूरी तरह तैयार है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here