
पयागपुर नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर नगर के पंचायती मंदिर में खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को खूबसूरती से सजाया गया है, जहां रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट भक्तों को अपनी ओर खींच रही है। पंचायती मंदिर में भगवान श्रीराधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्ति और भव्य झांकी भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त राधा-कृष्ण की मनोहारी छवि को निहारकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल है और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। मंदिर के बाहरी हिस्से में भगवान शिव के कैलाश पर्वत की खूबसूरत झांकी भी तैयार की गई है। कैलाश पर्वत की भव्य सजावट और मनमोहक स्वरूप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं और अपने मोबाइल से इसकी तस्वीरें भी ले रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। आयोजकों ने भक्तों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर के पंचायती मंदिर में सजी मनमोहक झांकी:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों ने...
































