Home उत्तर प्रदेश थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:भजन-कीर्तन के साथ सजी...

थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:भजन-कीर्तन के साथ सजी राधा-कृष्ण की झांकियां, भोजन-प्रसाद भी बांटा गया

0
0


रामनगर सेमरा नानपारा थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा थाना परिसर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जैसे जयघोषों से गूंज उठा। जन्माष्टमी के लिए पूरे थाने को रंग-बिरंगी रंगोली और झालरों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन के साथ राधा-कृष्ण की कई झांकियां भी सजाई गईं। मौजूद दर्शकों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में संदीप कुमार जयसवाल, बेचेलाल जयसवाल, रिंकू सिंह, रफीक अहमद, जाफर खान, अतुल कुमार सिंह, पिन्टू गुप्ता और बलवंत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here