जागृति वर्मा | अमोढ़ा खास (हर्रैया), बस्ती37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छावनी थाना और आसपास के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है और पूरे क्षेत्र में चहल-पहल बनी हुई है।


चतुर्भुजी मंदिर, रामरेखा मंदिर, कोटही मंदिर और छावनी कस्बे के शिव दुर्गा हनुमान मंदिर को झालर और फूलों से सजाया गया है।
चतुर्भुजी मंदिर में महंत अनिल दास और रामरेखा मंदिर में महंत दयाशंकर दास ने विशेष पूजा-अर्चना की। छावनी थाने पर कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जागरण पार्टी का आयोजन किया गया है। इस जागरण पार्टी में भजन गायक सुरेश एंड कंपनी ने अपनी प्रस्तुति दी।

































