Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश ‘बदलते मीडिया परिदृश्य को रेगुलेट करने की जरूरत’, भ्रामक सूचनाओं और डीप...

‘बदलते मीडिया परिदृश्य को रेगुलेट करने की जरूरत’, भ्रामक सूचनाओं और डीप फेक को लेकर बोले अश्विनी वैष्णव

0
2

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मीडिया के तेजी से बदलते परिदृश्य को रेगुलेट करने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने नागरिकों को सशक्त बनाने और भ्रामक सूचनाओं, डीप फेक तथा बच्चों पर हानिकारक सामग्री से निपटने के उपायों पर जोर दिया।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम में वैष्णव ने सवाल उठाया कि क्या डिजिटल मंचों के सामुदायिक दिशा-निर्देश इन समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, जिसमें भ्रामक विज्ञापन और डिजिटल अरेस्ट जैसे आनलाइन स्कैम शामिल हैं। उन्होंने डिजिटल मंचों की जवाबदेही पर भी बल दिया।

‘कहीं ज्यादा तकनीकी बदलाव देखने को मिलेंगे’

वैष्णव ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में पिछले दो दशकों की तुलना में कहीं अधिक तकनीकी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने युवा पत्रकारों से समय के साथ खुद को ढालने और अपने कौशल को लगातार निखारते रहने का अनुरोध किया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका पर भी बात की और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया।

‘खबर फैलाने वाला कोई भी बन सकता है…’

पीसीआई अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और पत्रकारिता के मानकों को बेहतर बनाने की परिषद की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज कोई भी व्यक्ति जो फोन और इंटरनेट का उपयोग करता है, वह खबर फैलाने वाला बन सकता है, लेकिन सभी को पत्रकारिता की नैतिकता का प्रशिक्षण नहीं मिला होता और न ही वे इसके नियमों से बंधे होते हैं।

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }