Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश माइक्रोसाफ्ट आउटेज: 74 देशों के 43 करोड़ यूजर्स को क्यों उठानी पड़ी थी...

माइक्रोसाफ्ट आउटेज: 74 देशों के 43 करोड़ यूजर्स को क्यों उठानी पड़ी थी परेशानी? कंपनी ने बताई वजह

0
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी रुकावट के पीछे जुलाई में किया गया एक साफ्टवेयर अपडेट जिम्मेदार था। इस गड़बड़ी के चलते कंपनी के नेटवर्किंग गेटवे के 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर ठप हो गए थे।

आउटलुक समेत माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सेवाएं करीब 18 घंटे तक प्रभावित रहीं। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी चार्ल्स लमाना ने सोमवार को इस आउटेज के पीछे तीन कारणों का खुलासा किया।

माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट, एजेंट्स एंड प्लेटफार्म विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष लमाना ने बताया कि जुलाई में किए गए एक बदलाव में खामी छिपी थी। यह गड़बड़ी सामान्य परिस्थितियों में सामने नहीं आई, लेकिन अधिक लोड के दौरान सर्वरों पर दबाव बढ़ने से उन्होंने काम करना बंद कर दिया।

कंपनी के परीक्षणों में भी यह खामी पकड़ में नहीं आई, क्योंकि जांच कमजोर हार्डवेयर पर की गई थी, जबकि अधिक प्रोसेसिंग क्षमता वाले नए सर्वरों पर इसका असर ज्यादा गंभीर था।

तीन कारणों ने मिलकर बिगाड़े हालात

लमाना के अनुसार, दूसरा कारण आउटेज से करीब 15 घंटे पहले हुआ एक बदलाव था। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को वैकल्पिक गेटवे से हटाकर मुख्य गेटवे पर स्थानांतरित किया गया था। यही गेटवे कंपनी की ईमेल सेवा एक्सचेंज आनलाइन को भी संभालता है। इससे उस पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।

तीसरा कारण यह था कि एक दिन पहले आई अलग तकनीकी समस्या के चलते गेटवे की करीब 14 प्रतिशत सर्वर क्षमता पहले से ही काम नहीं कर रही थी। इस तरह बढ़ता ट्रैफिक, घटती सर्वर क्षमता और जुलाई का साफ्टवेयर बग एक साथ सक्रिय हो गए।

नतीजा यह हुआ कि सर्वर पर अनुरोधों का ढेर लग गया और देखते ही देखते गड़बड़ी दूसरे सिस्टम तक फैल गई। अमेरिका में ट्रैफिक के सबसे व्यस्त समय के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर काम करना बंद कर चुके थे।

बहाली में भी आई मुश्किल

कंपनी ने टीम्स, वनड्राइव, शेयरप्वाइंट और आफिस एप्स जैसी सेवाओं को दूसरे गेटवे पर स्थानांतरित कर धीरे-धीरे बहाल किया। हालांकि, एक्सचेंज आनलाइन को संभालने में अधिक समय लगा। सर्वर दोबारा शुरू होते ही उन पर लंबित ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता था और वे फिर ठप हो जाते थे।

कंपनी की स्वचालित रिकवरी व्यवस्था भी इतने बड़े संकट से निपटने में सक्षम नहीं थी। अंततः इंजीनियरों ने कोड को पुरानी स्थिति में लाने के लिए अपडेट तैयार किया और सर्वरों को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया।

गौरतलब है कि इस आउटेज से एयरलाइंस, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, अस्पतालों, अदालतों तथा सरकारी और निजी संस्थानों का कामकाज प्रभावित हुआ था।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, करीब 43 करोड़ यूजर्स इससे प्रभावित हुए, जबकि 1.3 लाख लोगों ने आउटलुक में समस्या की शिकायत की थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }