Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम...

चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम मोदी समेत चार नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर

0
10

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए। फिलीपींस राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के आमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर आए मोदी मंगलवार को 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उसके बाद 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन के शुरुआती सत्र को संबोधित करेंगे।

कुछ घंटों बाद ही वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ बहुप्रतीक्षित क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होंगे।

इसके अलावा मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जिनमें फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के साथ बैठक प्रमुख है। भारतीय समुदाय से भी उनकी मुलाकात तय है। मनीला रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और हमारी ‘महासागर’ दृष्टिकोण में इनका महत्वपूर्ण स्थान है।

पीएम मोदी के मुताबिक, ‘सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हमारे संबंध अब व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और जन-जन संबंधों तक फैल चुके हैं। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में मैं साथी नेताओं के साथ काम करके हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति को और गति देने व विकास, कनेक्टिविटी और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।

ईस्ट एशिया सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। मैं हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।’

कल होने वाली क्वाड शिखर बैठक कई मायनों में अहम है। यह तकरीबन दो साल बाद होने जा रही है। पिछली बैठक सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में हुई थी। यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली क्वाड बैठक भी होगी। क्वाड संगठन के विदेश मंत्रियों की तीन बैठकें पिछले छह महीने में हो चुकी है लेकिन शिखर सम्मेलन नहीं होने से इस संगठन को लेकर ही सवाल उठने लगे थे।

क्वाड शिखर सम्मेलन वर्ष 2025 में भारत में होना था लेकिन ट्रंप प्रशासन की तरफ से तवज्जो नहीं देने से ऐसा नहीं हो सका। क्वाड शिखर सम्मेलन की घोषणा सोमवार दोपहर में भारतीय विदेश मंत्रालय ने की है।

राष्ट्रपति ट्रंप अब इस सम्मेलन के लिए तब तैयार हुए हैं, जब उनकी सरकार 19 नवंबर 2026 को चीन के शेनझेन में ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ होने वाली पहली त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की तैयारियों मे उलझा हुआ है।

ट्रंप, पुतिन और चिनफिंग की इस मुलाकात को आधुनिक वैश्विक युग के एक युगांतकारी आयोजन के तौर पर अभी से देखा जाने लगा है।

कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस त्रिपक्षीय सम्मेलन से ठीक पहले क्वाड बैठक का आयोजन कर ट्रंप प्रशासन अपने क्वाड साझेदारों को यह भरोसा दिलाना चाहता है कि उनके लिए यह संगठन अभी भी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि पहली बार क्वाड शिखर सम्मेलन किसी गैर-क्वाड देश (फिलीपींस) में आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में इंडो-पैसिफिक में समुद्री सुरक्षा, मुक्त और खुले समुद्री मार्ग, महत्वपूर्ण खनिज तथा आपूर्ति श्रृंखला मजबूती जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि क्वाड नेतृत्व अपना कोई नया एजेंडा बनाता है या सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर घोषणा-पत्र को आगे बढ़ाने का काम करता है।

BREAKING NEWS
MNT न्यूज़ भारत की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }