दुबौलिया बाजार स्थित कटरिया सरयू नदी घाट पर सोमवार सुबह छठ महापर्व संपन्न हुआ। छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया की पूजा की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की।
सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा की और भगवान सूर्य व छठी मईया से परिवार के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस मौके पर शुभम अग्रहरी, विनय चौहान, प्रीतम चौहान, अखिलेश सोनकर, सौरभ सोनकर, विश्वजीत अग्रहरी, धीरज कसौधन, बलवंत सिंह, शक्ति सिंह और सौरभ सिंह ने बताया कि उनके परिवारों की मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसी आस्था और विश्वास के साथ वे हर साल छठी मईया का व्रत करते हैं।
उन्होंने बताया कि हर साल छठी मईया के भक्तों की संख्या बढ़ रही है। उनके मुताबिक, इससे इलाके में लोगों की आस्था और उत्साह भी बढ़ रहा है।
कटरिया में छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:सरयू घाट पर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र की कामना
BREAKING
NEWS
















