श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुनहा भवानियापुर में 16 नवंबर 2026 को स्वास्थ्य सखी रीना दीदी ने महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी।
रीना दीदी ने खान-पान, साफ-सफाई, बच्चों के टीकाकरण और समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार की नींव होती है।
बैठक में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के पोषण, एनीमिया से बचाव, साफ पानी पीने और घर में स्वच्छता रखने के बारे में भी बताया गया।
रीना दीदी ने कहा कि छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
बैठक में मौजूद महिलाओं ने अपने और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने का संकल्प लिया। रिपोर्ट मीना यादव ने दी।
BREAKING
NEWS

















