गौर स्थित राजकीय कृषि बीज एवं कृषि रक्षा इकाई पर सोमवार को गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की कतार लगी। नई व्यवस्था के तहत अब बिना पहले से बुकिंग किए बीज नहीं मिलेगा। रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए उन्नत बीज की मांग बढ़ी है। किसान सुबह से केंद्र पहुंचे और अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार किया। बुकिंग प्रक्रिया को लेकर कुछ किसान असमंजस में रहे। कुछ किसानों ने बीज बांटने के दौरान नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रक्रिया साफ नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। किसानों ने विभाग से बुकिंग और बीज बांटने की प्रक्रिया साफ रखने और सभी पात्र किसानों को समय पर बीज देने की मांग की। एडीओ कृषि रामललन मिश्र ने बताया कि केंद्र पर गेहूं का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। व्यवस्था में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब बुकिंग के आधार पर ही बीज दिया जा रहा है। किसानों की परेशानी कम करने के लिए व्यवस्था सुधारने की कोशिश की जा रही है।
बिना बुकिंग गेहूं का बीज नहीं मिलेगा:गौर के कृषि केंद्र पर किसानों की कतार, नियमों की अनदेखी का आरोप
BREAKING
NEWS
















