बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने बस्ती जोन के गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण करहली, बहादुरपुर कुशौरा, गौसपुर, डीगरापुर और घोसियापुर के क्रय केंद्रों पर किया गया। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद उन्होंने पेड़ी और पौधों के प्लांट का निरीक्षण किया और खेतों में नमी का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से अधिक क्षेत्र में शरदकालीन गन्ने की बुवाई करने की अपील की।
मिल की ओर से किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना किस्मों 18231, 20016, 14201 और 0118 का बीज दिया जा रहा है।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने किसानों से चीनी मिल की योजनाओं का लाभ लेने और शरदकालीन गन्ने की बुवाई बढ़ाने को कहा। उन्होंने बताया कि मिल किसानों को पीली सरसों, दवा और बीज दे रही है।
पांडे के मुताबिक, इस साल किसान शरदकालीन गन्ने की बुवाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और क्षेत्र में बुवाई बढ़ रही है। किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में गोष्ठियां की जा रही हैं।
फील्ड सुपरवाइजर किसानों से संपर्क कर मिल की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह और किसान मौजूद रहे।
चीनी मिल प्रमुख ने गन्ना क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण:रुधौली में कर्मचारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश
BREAKING
NEWS

















