महाराजगंज के फरेंदा नगर पंचायत आनंद नगर में दादी रानी सती की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारे लगाए। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
रानी सती को श्रद्धालु दादी जी या नारायणी बाई के नाम से भी जानते हैं। राजस्थान के इतिहास, लोकगाथाओं और मारवाड़ी समाज की संस्कृति में उन्हें विशेष श्रद्धा से देखा जाता है। श्रद्धालु उन्हें महासती के रूप में पूजते हैं।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रानी सती का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां देश-विदेश से भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं।
आयोजकों ने धार्मिक आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आनंद नगर में शोभायात्रा निकाली। इसमें महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। श्रद्धालु रास्ते भर दादी जी के जयकारे लगाते रहे।
मारवाड़ी समाज में रानी सती दादी जी को पूजनीय माना जाता है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए पूजा-अर्चना करते हैं।
आनंद नगर में दादी रानी सती की शोभायात्रा निकली:श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया
BREAKING
NEWS
















