![]()
श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड के नासिरगंज कस्बे की मुख्य बाजार में जलभराव और गंदगी से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे शिव कुमार सोनी की दुकान और जमाल अहमद के घर के पास नाली के आसपास पानी जमा है। वहां कीचड़ भी फैला हुआ है।
इससे राहगीरों और बाजार आने वाले ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने प्रशासन से बाजार में नियमित सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
BREAKING
NEWS
















