श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में अय्याम-ए-जैनब की मजलिस देर रात संपन्न हुई। हुसैनिया इमामबाड़े में शिया समुदाय ने इसका आयोजन किया। आखिरी दिन बड़ी संख्या में मोमिनीन और अज़ादार शामिल हुए। मजलिस में जनाबे जैनब बिन्ते अली की शहादत को याद किया गया। अम्मार रिज़वी ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने जनाबे जैनब की जिंदगी, उनके सब्र और हिम्मत के बारे में बताया। कर्बला के बाद अहलेबैत का पैगाम लोगों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका का भी जिक्र किया। मजलिस में अंजुमन हुसैनिया के सदस्यों और मोमिनीन ने नौहे पढ़े। इसके बाद अज़ादारों ने मातम कर जनाबे जैनब को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इमामबाड़े में ‘या जैनब’ की सदाएं गूंज उठीं। मजलिस के बाद शामिल अज़ादारों के लिए नज़र-ए-मौला का इंतजाम किया गया। इसके साथ ही अय्याम-ए-जैनब के तहत आयोजित मजलिसों का सिलसिला पूरा हुआ।
नासिरगंज में अय्याम-ए-जैनब की मजलिस हुई:नौहा और मातम के साथ जनाबे जैनब की शहादत याद की गई
और पढ़ें
BREAKING
NEWS















