घुघली ब्लॉक की ग्राम सभा भिटौली में मुख्य सड़क के बीच नाली का ढक्कन टूट गया है। इससे वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। यह सड़क एनएच-730 से भिटौली गांव और हरपुर महंत जाती है।
इस रास्ते पर लोगों और वाहनों का लगातार आना-जाना रहता है। रात में बाइक सवारों और राहगीरों को खुले गड्ढे से गुजरने में खतरा है।
गड्ढे के पास बोरी और लाल कपड़ा रखकर लोगों को सतर्क करने की कोशिश की गई है। यह अस्थायी इंतजाम है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर नाली के टूटे ढक्कन की मरम्मत कराने की मांग की है।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS
















