Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश गोपाष्टमी पर गौशाला में महाआरती और पूजन:सिसवा के श्रीकृष्ण गौशाला में भक्तिमय...

गोपाष्टमी पर गौशाला में महाआरती और पूजन:सिसवा के श्रीकृष्ण गौशाला में भक्तिमय वातावरण, श्रद्धालुओं ने गौमाता के चरणों में अर्पित की श्रद्धा

0
3

सिसवा नगरपालिका के गांधी नगर वार्ड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौमाता की भव्य महाआरती आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह की उपस्थिति में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच गौमाता की महाआरती उतारी। पूरा गौशाला परिसर जय श्रीकृष्ण और जय गौमाता के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।
प्रातःकाल से ही गौशाला को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के आगमन के साथ गौपूजन का सिलसिला शुरू हुआ। भक्तों ने गौमाता और बछड़ों के सींगों को हल्दी, कुमकुम एवं पुष्पों से सजाकर वस्त्र और चुनरी अर्पित की। इसके बाद हरा चारा, गुड़, गेहूं, रोटी और खीर का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने गौमाता के चरणों की रज को माथे पर लगाकर स्वयं को धन्य माना। महाआरती के दौरान वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की अनुपम छटा बिखर गई।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में माता यशोदा से गाय चराने की अनुमति मांगी थी। नंद बाबा और यशोदा मैया के आग्रह पर शांडिल्य ऋषि ने कार्तिक शुक्ल अष्टमी का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया। इसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण के गोचारण की परंपरा जुड़ी मानी जाती है और गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। गोपाष्टमी पर गौसेवा और पूजन से सुख-शांति, आरोग्य एवं दीर्घायु की कामना की जाती है। यह पर्व जीवों के प्रति करुणा, संरक्षण और सेवा का संदेश देता है।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, महंत संकर्षण रामानुज दास, संघ के सिद्धार्थनगर विभाग प्रचारक राजीव नयन, सह विभाग प्रचारक अजीत जी, डॉ. बृजेश पांडेय, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन, कृष्णमुरारी सिंह, राजन विश्वकर्मा, प्रमोद मद्धेशिया, धर्मनाथ खरवार और शिव केडिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में बाबूलाल अग्रवाल, शिव अग्रवाल, आशुतोष भालोटिया, महेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मनीष शर्मा, श्रीकृष्ण अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, रविराज जायसवाल, राजन वर्मा, अशोक वर्मा, नमित भालोटिया और अंकित लाठ सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }