श्रावस्ती के शिक्षा प्रेरकों का 22 माह का मानदेय आठ साल बाद भी नहीं मिला है। उन्होंने विधायक पंडित रामफेरन पांडेय को मांगपत्र सौंपकर बकाया भुगतान कराने की मांग की। शिक्षा प्रेरकों ने मांगपत्र में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया। इसके बावजूद 22 माह का मानदेय अब तक नहीं मिला। भुगतान लंबित रहने से उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने और परिवार का खर्च चलाने में भी दिक्कत आ रही है। मांगपत्र के मुताबिक, शासन स्तर पर 28 अक्टूबर 2026 को मानदेय और बजट को लेकर कार्यालय आदेश जारी हुआ था। इसके बावजूद श्रावस्ती के शिक्षा प्रेरकों को बकाया राशि नहीं मिली है। शिक्षा प्रेरकों ने विधायक से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर भुगतान में आ रही रुकावटें दूर कराने की मांग की। उन्होंने शासन स्तर पर भी अपनी समस्या उठाकर 22 माह का मानदेय जल्द दिलाने की अपील की। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार जायसवाल, सुकुल हसन, सुरेखा वर्मा, शंकर, सुनीता वर्मा, दीनानाथ, राधिका देवी, रमेश, महुप मौर्य, मयाराम, रीमा देवी, सुनीता, सुस्ता देवी, माधुरी चौरसिया, शशि प्रजापति, रंजना, केंद्रा रांडेय, शपथ राजभर, परमानंद पांडेय, रामलाल चौधरी, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, सावित्री देवी, उमेश कुमार, निर्मेंद्र प्रताप, डॉ. सुशील यादव और शशि कुमार समेत अन्य शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे शिक्षा प्रेरकों ने विधायक से उनकी समस्या पर जल्द पहल करने की अपील की, ताकि लंबित मानदेय मिल सके और परिवारों को आर्थिक राहत मिले।
शिक्षा प्रेरकों नेबकाया मानदेय के लिए विधायक को मांगपत्र सौंपा:श्रावस्ती में 22 माह का भुगतान आठ साल से लंबित, जल्द भुगतान कराने की मांग
BREAKING
NEWS
















