Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बाबा निहालदास के दरबार में हर मंगलवार हजारों भक्त पहुंचते:बस्ती के ऊंची...

बाबा निहालदास के दरबार में हर मंगलवार हजारों भक्त पहुंचते:बस्ती के ऊंची गांव में सरयू तट पर दर्शन-पूजन करते हैं श्रद्धालु, बाबा से जुड़ी लोककथाएं भी प्रचलित

0
4

बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक के ऊंची गांव में सरयू नदी के तट पर स्थित बाबा निहाल दास के स्थान पर हर मंगलवार हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार सुबह से ही यहां भक्तों की भीड़ लगी रही। बस्ती जिले के अलग-अलग गांवों और शहर से लोग परिवार के साथ बाबा के दरबार में आते हैं। बस्ती शहर से दर्शन करने पहुंचे सिद्धार्थ ने बताया कि वह काफी समय से परेशानियों से जूझ रहे थे। उनकी ससुराल चिलमा के पास है। वहां के लोगों ने उन्हें बाबा निहाल दास के दर्शन करने की सलाह दी थी। इसके बाद से वह हर मंगलवार सुबह परिवार के साथ यहां आते हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि उनकी बाबा के प्रति गहरी आस्था है और उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। बाबा निहाल दास के स्थान से जुड़ी कई मान्यताएं और लोककथाएं प्रचलित हैं। बुजुर्ग रामवीर ने बताया कि लोगों के बीच मान्यता है कि बाबा हनुमान जी के अनन्य भक्त थे। लोककथा के अनुसार, एक बार यहां यज्ञ के दौरान भंडारे में देसी घी खत्म हो गया। बाबा सरयू नदी के तट पर पहुंचे और मां सरयू से घी की जरूरत पूरी करने की प्रार्थना की। मान्यता है कि बाबा सरयू का जल लेकर आए और उसे कढ़ाई में डालते ही वह घी में बदल गया। स्थानीय लोग इसे धार्मिक मान्यता और लोककथा के रूप में बताते हैं। सरयू तट पर स्थित बाबा निहाल दास का स्थान आज भी क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है।

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }