Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिखा श्रद्धा और उल्लास:मंदिरों में सजी झांकियां,...

श्रावस्ती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिखा श्रद्धा और उल्लास:मंदिरों में सजी झांकियां, देर रात हुआ भगवान का जन्म; पुलिस ने किए सुरक्षा इंतजाम

0
2


श्रावस्ती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अष्टमी तिथि पर कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों को खूब सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बचपन की झांकियां सजाई गईं और भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में शंख, घंटा-घड़ियाल और जयकारों से पूरा माहौल भक्ति से भर गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर नियमों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। जन्माष्टमी के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने जरूरी इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं से भी पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here