Home उत्तर प्रदेश सोनार में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की झांकी:आकर्षण का केंद्र बनी, 18 साल...

सोनार में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की झांकी:आकर्षण का केंद्र बनी, 18 साल से हो रहा आयोजन 6 दिन चलेगा

0
2


बलरामपुर की ग्राम पंचायत सोनार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गांव में जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी 108 समिति के अध्यक्ष राकेश ने बताया कि गांव में पिछले 18 साल से लगातार जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस बार भी यह कार्यक्रम करीब छह दिनों तक चलेगा। इन दिनों में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और दूसरे धार्मिक प्रसंगों की झांकियां दिखाई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकी में बंधी आंखों की पट्टी खोली जाएगी। भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में श्रद्धालु जयकारे लगाएंगे। पूरे आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहेंगे। समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि जन्मोत्सव और झांकियां देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। गांव में जन्माष्टमी को लेकर भक्ति का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here