Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ बैठक आज, परिसीमन...

पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ बैठक आज, परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

0
4

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान शासन, सुधारों और कल्याण, विकास योजनाओं पर महिलाओं और युवाओं तक पहुंच जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह बैठक मंत्रियों को सरकार के सामने मौजूद मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के उद्देश्य से जारी कवायद का हिस्सा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री वार्षिक भारत-आसियान शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद बुधवार सुबह मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।

मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक सितंबर में हुई थी, जिसे ‘चिंतन शिविर’ नाम दिया गया था। इसमें मंत्रियों ने इस बात पर विस्तार से चर्चा की थी कि सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत वास्तविक लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए और उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में नागरिकों से प्रभावी ढंग से कैसे जुड़ा जाए।

उस बैठक में मंत्रिपरिषद को आठ समूहों में बांटा गया था। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक समूह के साथ अलग-अलग बातचीत करने के अलावा सभी मंत्रियों को सामूहिक रूप से भी संबोधित किया था।