श्रावस्ती के तुलसीराम पुरवा ग्रामसभा के दिकौली गांव में सड़क के बीच खुली कच्ची नाली बह रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बदबू और मच्छरों की समस्या है। रास्ते से निकलने में भी दिक्कत होती है। यह जगह सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है। लोगों ने बताया कि नाली के पानी से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियां फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क से बाइक या गाड़ी गुजरने पर लोग रास्ते से हट जाते हैं। छोटे बच्चे रास्ता पार नहीं कर पाते और नाली में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि मच्छरों के कारण वे घरों में खुले में नहीं बैठ पाते और मच्छरदानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। राम कुमार, दुर्गेश, रिंकू और गुड्डू ने यह जानकारी दी।
BREAKING
NEWS

















