Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश ‘हम बाल ठाकरे की विरासत को बढ़ा रहे हैं आगे’, मुंबई में...

‘हम बाल ठाकरे की विरासत को बढ़ा रहे हैं आगे’, मुंबई में बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले एकनाथ शिंदे

0
0

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दिवंगत नेता की हिंदुत्व की विरासत और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही है।

सत्ताधारी शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, उनके चचेरे भाई राज ठाकरे सहित कई अन्य नेताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ मध्य मुंबई स्थित बाल ठाकरे के स्मारक पर जाकर उन्हें नमन किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी अपने चाचा को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पहुंचे।

मुंबई की मेयर और भाजपा की नगरसेवक ऋतु तावड़े ने दादर के शिवाजी पार्क स्थित स्मारक पर जाकर बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी। विशाल शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि संदेशों वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसी स्थान पर 2012 में बाल ठाकरे के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया था।