Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश असम के कार्बी आंगलोंग में रचा गया इतिहास, 15000 नर्तकों ने बनाया...

असम के कार्बी आंगलोंग में रचा गया इतिहास, 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
2

पीटीआई, गुवाहाटी। असम के कार्बी आंगलोंग जिले की विभिन्न जनजातियों और समुदायों के करीब 15,000 नर्तकों ने जिले की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सबसे बड़े लोकनृत्य प्रदर्शन का विश्व रिकार्ड बनाया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अधिकारियों ने बताया कि नर्तकों ने सोमवार को डिफू के कासा स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की।

सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,”कार्बी आंगलोंग के 75 साल और बन रहा है एक विश्व रिकॉर्ड! डिफू में 15,000 नर्तक कार्बी संस्कृति का उत्सव मना रहे हैं। आज समारोह में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।”

कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) तुलीराम रोंगहांग ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ इतिहास रच दिया है। कार्बी आंगलोंग ने विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक ने इस उपलब्धि की घोषणा की।

रोंगहांग ने एक्स पर कहा,”डिफू के कासा स्टेडियम के उन असाधारण क्षणों को फिर से देखिए, जब विभिन्न जनजातियों और समुदायों के 15,000 नर्तक एकजुट होकर, पूरे तालमेल के साथ हमारे पारंपरिक कार्बी लोकनृत्य के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए एक साथ आए। यह कार्बी आंगलोंग दिवस के ऐतिहासिक 75वें समारोह का हिस्सा था।”