Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सुभाष आर्मी ने शिक्षा विभाग के बीएसए का पुतला फूंका:कैसरगंज में बड़े...

सुभाष आर्मी ने शिक्षा विभाग के बीएसए का पुतला फूंका:कैसरगंज में बड़े आंदोलन की चेतावनी, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सुभाष आर्मी ने शिक्षा विभाग के बीएसए का पुतला फूंका:कैसरगंज में बड़े आंदोलन की चेतावनी, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

बहराइच में शिक्षा विभाग की अनियमितताओं के खिलाफ सुभाष आर्मी ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कैसरगंज तहसील के रमटेड़िया सरदपारा गांव में कार्यकर्ताओं ने बीएसए बहराइच का पुतला फूंका। नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी पंकज वर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विभाग में कई शिकायतें हुईं, पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। समस्याओं का हल न होने पर उन्होंने पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मांगें न मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, शिकायतें नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं होगा, कार्रवाई तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान माधव राम वर्मा, आशीष वर्मा, सत्या वर्मा, चिंत राम वर्मा, सुशील वर्मा, विनोद वर्मा, राहुल वर्मा, दीपक वर्मा, तिलक राम चौहान और राज वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat