Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में एक किलोमीटर सड़क टूटी:मैनीक्योर चौराहे से गंधार तक लोगों को...

बस्ती में एक किलोमीटर सड़क टूटी:मैनीक्योर चौराहे से गंधार तक लोगों को आने-जाने में परेशानी, बारिश में बढ़ रही दिक्कत

बस्ती में एक किलोमीटर सड़क टूटी:मैनीक्योर चौराहे से गंधार तक लोगों को आने-जाने में परेशानी, बारिश में बढ़ रही दिक्कत

बस्ती के साउघाट ग्राम पंचायत में मानिकचंद चौराहे से गंधार तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी पक्की सड़क टूट गई है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। स्थानीय निवासी जगदीश कुमार, रामबली परवल, महेश कुमार और राघवेंद्र कुमार ने बताया कि दिन हो या रात, सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कई बुजुर्ग व्यक्ति इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat