Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मणपुर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटा आईसर ट्रक:चालक बाल-बाल बचा, नींद...

लक्ष्मणपुर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटा आईसर ट्रक:चालक बाल-बाल बचा, नींद आने से हुआ हादसा

लक्ष्मणपुर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटा आईसर ट्रक:चालक बाल-बाल बचा, नींद आने से हुआ हादसा

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर लक्ष्मणपुर चौराहे के पास एक आईसर ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चालक को नींद आने की वजह से हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat