जबलपुर। पितृपक्ष (श्राद्धपक्ष) के अवसर पर गयाजी में तर्पण एवं पिंडदान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। पश्चिम मध्य रेल ने अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति तथा जबलपुर–गया–जबलपुर के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की कुल 12 सेवाएं (ट्रिप) संचालित करने का निर्णय लिया है।
इन सभी स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित (AC), शयनयान (स्लीपर) तथा सामान्य (जनरल) श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।
ट्रेनों की समय-सारणी एवं फेरों का विवरण
1. रानी कमलापति – गया – रानी कमलापति स्पेशल (कुल 6 सेवाएं)
-
गाड़ी संख्या 01661 (रानी कमलापति से गया):
-
प्रस्थान तिथियां: 27 सितंबर 2026, 02 अक्टूबर 2026 एवं 07 अक्टूबर 2026 (कुल 3 सेवाएं)
-
समय: दोपहर 15:20 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुंचेगी।
-
-
गाड़ी संख्या 01662 (गया से रानी कमलापति):
-
प्रस्थान तिथियां: 30 सितंबर 2026, 05 अक्टूबर 2026 एवं 10 अक्टूबर 2026 (कुल 3 सेवाएं)
-
समय: दोपहर 15:30 बजे गया से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
-
-
प्रमुख ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड।
2. जबलपुर – गया – जबलपुर स्पेशल (कुल 6 सेवाएं)
-
गाड़ी संख्या 01701 (जबलपुर से गया):
-
प्रस्थान तिथियां: 29 सितंबर 2026, 04 अक्टूबर 2026 एवं 09 अक्टूबर 2026 (कुल 3 सेवाएं)
-
समय: रात 21:25 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुंचेगी।
-
-
गाड़ी संख्या 01702 (गया से जबलपुर):
-
प्रस्थान तिथियां: 28 सितंबर 2026, 03 अक्टूबर 2026 एवं 08 अक्टूबर 2026 (कुल 3 सेवाएं)
-
समय: दोपहर 15:30 बजे गया से रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
-
-
प्रमुख ठहराव: सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड।
श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
श्राद्धपक्ष के दौरान मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु पिंडदान के लिए बिहार स्थित गयाजी जाते हैं। नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) को देखते हुए रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों से महाकौशल और भोपाल अंचल के यात्रियों को सुगम व आरामदायक यात्रा विकल्प मिलेगा।


















































