Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश टू प्लस टू बैठक में भाग लेंने आज जापान पहुंचे राजनाथ सिंह,...

टू प्लस टू बैठक में भाग लेंने आज जापान पहुंचे राजनाथ सिंह, जापानी रक्षा मंत्री कोइजुमी से करेंगे वार्ता

0
0

आईएएनएस, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी आधिकारिक यात्रा पर जापान पहुंच गए हैं। इस दौरान वह भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के संवाद (2+2) के चौथे संस्करण में हिस्सा लेंगे और अपने जापानी समकक्ष शिन्जिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

टोक्यो में होने वाले 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद की सह-अध्यक्षता राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ शिन्जिरो कोइजुमी तथा जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी करेंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, संवाद के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर विचार साझा करेंगे और मुक्त, समावेशी तथा नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता दोहराएंगे। 2026 में राजनाथ सिंह और शिन्जिरो कोइजुमी की यह तीसरी मुलाकात होगी।

अगस्त में नई दिल्ली और अक्टूबर में सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के दौरान हुई मुलाकातों से मिली गति को आगे बढ़ाते हुए दोनों मंत्री रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा, तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यासों का दायरा और जटिलता बढ़ाने और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

28 अक्टूबर को राजनाथ सिंह और शिन्जिरो कोइजुमी ने फिलीपींस में 13वीं दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) से इतर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने रक्षा सहयोग की समीक्षा की और जापान के साथ विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के नए रास्ते तलाशे।